Last Updated:
भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपने बचपन के आदर्श के रूप में वसीम जाफर का नाम लिया है. बीसीसीआई के अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुए. इस दौरान रैपिड-फायर राउंड में जिसमें अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी से भी यही सवाल किया गया था.
ना सचिन ना ही सहवाग, हार्दिक पंड्या ने किसे बताया अपना बचपन का आदर्श
हार्दिक पांड्या के मुताबिक 2000 के दशक में भारत के लिए खेलने वाले वसीम जाफर उनके बचपन के क्रिकेटिंग आदर्श थे. जाफर ने 2000 से 2008 के बीच भारत के लिए 31 टेस्ट और 2 वनडे खेले और 1944 और 10 रन बनाए. अपने आठ साल के टेस्ट करियर में उन्होंने भारतीय टीम के लिए पांच शतक और 11 अर्धशतक लगाए. जाफर प्रोफेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद एक्सपर्ट और कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे हैं.
दाएं हाथ के इस टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी में मुंबई और विदर्भ का कई सालों तक प्रतिनिधित्व किया. भारत के प्रमुख घरेलू रेड-बॉल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है. हार्दिक ने जाफर का नाम लिया तो संजू सैमसन ने अपने बचपन के आदर्श के रूप में सचिन तेंदुलकर को चुना. दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह उनके मेंटर भी हैं, बचपन के क्रिकेटिंग आदर्श रहे.
Champions take on some quick-fire questions! ⚡
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.