Hardik Pandya Murali Karthik Viral Video: हार्दिक पंड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच ‘बहस’ हो रही है. यह वीडियो रायपुर में खेले गए भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला शुरू होने से पहले का है, जब हार्दिक वार्मअप कर रहे थे.
हार्दिक-मुरली कार्तिक के बीच हुई बहस?
वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक पंड्या प्रैक्टिस किट पहने, हाथ में बल्ला और ग्लव्स लिए मैदान पर आते दिखे. उसी दौरान उनकी मुलाकात कमेंट्री ड्यूटी पर मौजूद मुरली कार्तिक से हुई. दोनों ने पहले एक-दूसरे से हाथ मिलाया, जिसके बाद वे कुछ देर तक बातचीत करते नजर आए. वीडियो में ऐसा लग रहा था कि मुरली कार्तिक हार्दिक को कुछ समझा रहे हैं और उन्हें शांत करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, बातचीत में क्या कहा गया, यह साफ नहीं है. हार्दिक पंड्या की बॉडी लैंग्वेज को देखते हुए सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे बहस बता दिया और तरह-तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दीं.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.