गुजरात टाइटंस IPL सीजन के प्लेऑफ के बेहद करीब है। एक और जीत टीम को प्लेऑफ में पहुंचा देगी। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने मंगलवार रात को सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन के बड़े अंतर से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 169 रन चेज कर रही हैदराबाद 14.5 ओवर में 86 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे उसके नेट रन रेट को धक्का लगा है। फिलहाल, गुजरात, बेंगलुरु, हैदराबाद और पंजाब टॉप-4 पर हैं। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन गुजरात लगातार 5वां मैच जीती, सनराइजर्स सीजन में 5वां मैच हारे गुजरात को सीजन में लगातार 5वीं जीत मिली है। इससे टीम तीसरे स्थान से पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। वहीं, हैदराबाद इस सीजन में 5वां मैच हारी है। इससे पहले दूसरे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। आज के मैच का असर IPL में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच रायपुर के मैदान पर शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। बेंगलुरु के पास नंबर-1 पर वापसी का मौका
रजत पाटीदार की कप्तानी वाली बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। टीम के पास 11 मैचों में 7 जीत के बाद 14 अंक हैं। जो कि टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस के बराबर है। ऐसे में आज की जीत बेंगलुरु को 16 अंक तक पहुंचा सकती है। साथ ही बेहतर नेट रन रेट टीम को नंबर-1 पोजिशन भी दिला सकता है। मैच हारने की स्थिति में बेंगलुरु को अपने आगे के दोनों मैच जीतने ही होंगे। प्लेऑफ के लिए कोलकाता का हर मैच जीतना जरूरी अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेल रही कोलकाता को यहां से प्लेऑफ में प्रवेश करने के लिए हर मैच जीतना होगा। अगर टीम एक मैच भी गंवाती है तो प्लेऑफ के लिए अन्य टीमों पर निर्भर हो जाएगी। अभी की स्थिति में नाइट राइडर्स 17 अंक तक पहुंच सकती है, जो प्लेऑफ में जगह दिला सकते हैं। फिलहाल, कोलकाता 11 मैच में 4 जीत के सहारे 9 अंक ही हासिल कर सकी है। उसका एक मैच बेनतीजा रहा था। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स साई सुदर्शन नंबर-2 पर आए
ऑरेंज कैप की रेस में साई सुदर्शन दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इससे उनके 501 रन हो गए हैं। हैदराबाद के हेनरिक क्लासन (508 रन) पहले और अभिषेक शर्मा (481 रन) तीसरे स्थान पर हैं। पर्पल कैप रेस में रबाडा दूसरे नंबर पर आए गुजरात के कगिसो रबाडा ने मैच में 3 विकेट झटके। उनके पास 12 मैच में 21 विकेट हो गए हैं। रबाडा पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार 21 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कम्बोज 19 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। —————————————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… गुजरात की लगातार पांचवीं जीत, टेबल टॉपर बनी; हैदराबाद को 82 रन से हराया गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 में लगातार पांचवीं जीत हासिल कर ली। टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ गुजरात 16 पॉइंट्स के साथ टेबल के टॉप पर पहुंच गई हैं। कगिसो रबाडा प्लेयर ऑफ द मैच रहे। पढ़ें पूरी खबर
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.