Last Updated:
Geoff Allott made duck off 77 balls in Test: क्रिकेट के मैदान पर एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं, लेकिन कुछ घटनाएं ऐसी होती है जो सालों तक याद रखा जाता है. क्रिकेट के मैदान पर ऐसी ही एक घटना साल 1999 में हुई थी, जब न्यूजीलैंड के ज्योफ अलॉट 77 गेंद खेलकर बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे.
ज्योफ अलॉट के नाम दर्ज है डक पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड
ऐसी ही एक घटना साल 1999 में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मैच में हुआ था. ऑकलैंड में खेले गए उस टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के ज्योफ अलॉट 77 गेंद खेलकर डक पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया था, जो आज भी अटूट है. इस मैच में ज्योफ अलॉट न्यूजीलैंड के लिए 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे थे. ज्योफ अलॉट ने घंटों तक बल्लेबाजी कर बिना रन बनाए साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को बुरी तरह थका दिया था. हालांकि, ज्योफ अलॉट बिना कोई रन बनाए आउट हुए लेकिन उससे टीम को फायदा ये हुआ है कि वह मैच ड्रॉ कराने में सफल रही.
मैच में क्या-क्या हुआ था?
साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ हो गया था. मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 621 रन बनाकर पारी को घोषित किया था. साउथ अफ्रीका के लिए मैच में डेरिल कुलिनन ने 275 रनों की दमदार पारी खेली थी. इसके अलावा गैरी कर्स्टन ने भी 128 रनों का योगदान दिया था.
इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 352 रन बनाकर सिमट गई थी, जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने उसे फॉलोऑन दे दिया. फॉलोऑन के बाद न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में संभलकर बल्लेबाजी की और खेल के अंतिम दिन 3 विकेट के नुकसान पर 244 रन बनाए, जिससे मैच ड्रॉ हो गया.
कैसा रहा है ज्योफ अलॉट का करियर?
न्यूजीलैंड के ज्योफ अलॉट लेफ्ट आर्म मीडियम पेसर थे. ज्योफ अलॉट न्यूजीलैंड के लिए 1999 में अपना डेब्यू किया था. न्यूजीलैंड के लिए ज्योफ का करियर कुछ खास नहीं रहा. वे कीवी टीम के लिए 10 टेस्ट और 31 वनडे मैचों में मैदान पर उतरे. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 19 विकेट अपने नाम किए थे. इसके अलावा वनडे में उनके खाते में 52 विकेट है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.