Last Updated:
Gautam Gambhir intense chat with abhishek sharma: टीम इंडिया के चेन्नई लैंड करने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा को ज्ञान देते नजर आए. चेन्नई एयरपोर्ट से निकलकर खिलाड़ियों के टीम बस में सवार होते वक्त का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भारतीय हेड कोच अभिषेक शर्मा से गहन बातचीत करते दिख रहे हैं. बता दें कि अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में अब तक फॉर्म में नहीं दिखे हैं. लगातार तीन डक के बाद उनके बल्ले से साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 15 रन ही निकले.
गौतम गंभीर और अभिषेक शर्मा.
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना दूसरा सुपर-8 मैच खेलने के लिए भारतीय टीम सोमवार को चेन्नई पहुंची. यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 26 फरवरी को खेला जाना है. चेन्नई लैंड करने के बाद भारतीय खिलाड़ी टीम बस से होटल की ओर रवाना हुए. एयरपोर्ट से बाहर आते वक्त जब खिलाड़ी टीम बस में एंटर कर रहे थे तब सबका ध्यान गौतम गंभीर और अभिषेक शर्मा पर गया. दोनों के बीच गहन बातचीत होती नजर आई. उनका यह वीडियो वायरल भी हो रहा है.
VIDEO | Chennai: Team India arrives ahead of the Zimbabwe clash after a super-hit round loss to South Africa in the T20 World Cup 2026. pic.twitter.com/LTICJlhNgS
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.