Last Updated:
पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज अहमद शहजाद ने बांग्लादेश के खिलाफ मिली वनडे सीरीज की हार के बाद कोच माइक हेसन और कप्तान शाहीन अफरीदी की जमकर क्लास लगाई. उन्होंने चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट को भी नहीं छोड़ा. शहजाद ने कहा, “आपने पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद कर दिया है. अगर आपको कुछ करना होता तो अब तक कर चुके होते. आप कभी बड़ी टीमों को नहीं हराते.”
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज हारने पर भड़के पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज अहमद शहजाद
बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में पाकिस्तान के पास बाबर आजम और फखर जमान नहीं थे. किसी को नहीं पता कि उन्हें टीम से बाहर किया गया या आराम दिया गया. हेसन और शाहीन ने कहा कि दोनों को आराम दिया गया, जबकि चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद ने बताया कि दोनों को टी20 वर्ल्ड कप के दौरान चोट लगी थी. शहजाद ने टीम की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ यह नतीजा पचाना मुश्किल है. खासकर तब जब पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में बाहर हो गया.
पाकिस्तान को बांग्लादेश ने हराकर जीती वनडे सीरीज
शहजाद ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “बेहद खराब टी20 वर्ल्ड कप अभियान के बाद आपने कोई बदलाव नहीं किया. आपने अचानक नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर लिया. अब आप सीरीज हार गए हैं तो बहाना बना रहे हैं कि प्लेइंग इलेवन में युवा खिलाड़ी थे. जब आप अपनी गलतियां नहीं मानते, तो आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते. आप एसोसिएट टीम बनने जा रहे हैं. आप कौन से कॉम्बिनेशन खेल रहे हैं, मुझे समझ नहीं आता. जब आपने टॉस जीता तो गेंदबाजी क्यों चुनी? जब आपके सीनियर खिलाड़ी ऐसा कर रहे हैं तो युवाओं से आप क्या उम्मीद करते हैं?”
शहजाद ने आगे कहा, “आपने पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद कर दिया है. अगर आपको कुछ करना होता तो अब तक कर चुके होते. आप कभी बड़ी टीमों को नहीं हराते और फिर कहते हैं कि हमने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका को हराया. मत भूलिए, उन्होंने अपनी पूरी ताकत वाली टीम नहीं उतारी थी. आप एसोसिएट टीम बनते जा रहे हैं. अब लोग आपको जिम्बाब्वे की तरह ट्रीट कर रहे हैं. और फिर आप कहते हैं कि हम रन रेट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हुए. शर्म करो.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.