Last Updated:
Iran Football Team: ईरान के फुटबॉल महासंघ अध्यक्ष मेहदी ताज ने अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद फीफा विश्व कप में टीम की भागीदारी पर अनिश्चितता जताई. अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत से हालात गंभीर हैं.
ईरान फुटबॉल टीम
मेहदी ताज ने खेल पोर्टल वर्जेश से कहा, ‘निश्चित रूप से इस हमले के बाद हम विश्व कप में भाग लेने को लेकर उम्मीद की दृष्टि से नहीं देख सकते.’
अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान ने भी जवाबी हमले किए. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद इस देश का भविष्य अनिश्चितता में डूब गया है और क्षेत्रीय अस्थिरता का खतरा बढ़ गया है.
विश्व कप में ईरान को ग्रुप जी में रखा गया है और उसे इंग्लेवुड, कैलिफोर्निया में 15 जून को न्यूजीलैंड और 21 जून को बेल्जियम के खिलाफ मैच खेलने हैं. इसके बाद वह 26 जून को सिएटल में मिस्र के खिलाफ पहले दौर का अपना अंतिम मैच खेलेगा. विश्व कप फुटबॉल 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में खेला जाएगा.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.