Last Updated:
Sunrisers Hyderabad bowling will biggest weakness: साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने बताया कि आईपीएल 2026 में सनारइजर्स हैदराबाद की टीम अपनी गेंदबाजी को लेकर संघर्ष करेगी. डु प्लेसिस का मानना है कि बॉलिंग इस टीम की बड़ी कमजोरी है. सनराइजर्स की टीम में पैट कमिंस के अलावा और कोई अनुभवी गेंदबाज नहीं है.
फाफ डु प्लेसिस ने सनराइजर्स की बॉलिंग पर उठाए सवाल
हालांकि, एक समय था जब सनराइजर्स की टीम पहली पारी में सिर्फ 130 रन बनाकर भी मैच जीत लेती थी. इस रणनीति से वे 2024 में फाइनल तक पहुंचे, लेकिन पिछले सीजन में छठे स्थान पर रहे, क्योंकि उनके कुछ अहम खिलाड़ी जैसे अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और नितीश कुमार रेड्डी फॉर्म में नहीं थे. डु प्लेसिस ने कहा, “जब मैं सनराइजर्स को देखता हूं तो मुझे वेस्टइंडीज की टी20 वर्ल्ड कप टीम की याद आती है, जिनकी बल्लेबाजी बहुत दमदार है. लेकिन जब मैं स्क्वाड देखता हूं तो सोचता हूं, मेरे विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन हैं?”
SRH को अपनी बॉलिंग करनी होगी मजबूत- डु प्लेसिस
डु प्लेसिस ने सनराइजर्स की बॉलिंग को लेकर कहा, “कमिंस कप्तान हैं तो वो मुख्य विकल्प हैं, लेकिन उनके अलावा बाकी कौन हैं? डेथ ओवर्स में और पावरप्ले में विकेट दिलाने वाले दो-तीन गेंदबाज कौन हैं? नाम देखकर मुझे पूरी तरह यकीन नहीं होता. अगर उन्हें अच्छा सीजन चाहिए तो उन्हें विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाना होगा और ज्यादा रन बनाकर टीमों को हराना होगा. जब विपक्षी टीम बल्लेबाजी करने आएगी और 260 रन का पीछा करेगी, तो वो दबाव में आउट हो जाएगी.”
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी भी इससे सहमत हैं. उन्होंने SRH द्वारा मोहम्मद शमी को छोड़ने और अपनी गेंदबाजी कमजोर करने पर हैरानी जताई. बालाजी ने कहा, “मुझे SRH और LSG के बीच मोहम्मद शमी के ट्रेड पर थोड़ा हैरानी हुई. हर्षल पटेल एक और विकल्प हैं और डेथ ओवर्स में उनके पास अनुभव है, लेकिन इसके अलावा गेंदबाजी लाइनअप कमजोर लगती है. उन्होंने पहले जयदेव उनादकट को आजमाया है, जो शुरुआत में कुछ ओवर डालेंगे. शिवम मावी भी हैं, जो चोटों से जूझते रहे हैं. स्पिन डिपार्टमेंट में भी उनके पास कोई बड़ा नाम नहीं है.”
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.