Last Updated:
Pakistan semi finals equation of ICC T20 World Cup: सुपर-8 में इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत के साथ ही पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रह गई. पाकिस्तान को अपना आखिरी सुपर-8 मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलना है. इस मैच में पाकिस्तान को जीत के साथ-साथ रनरेट के गणित का भी हिसाब-किताब बराबर रखना होगा.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए सेमीफाइनल का समीकरण
पाकिस्तान के लिए क्या है अब सेमीफाइनल का समीकरण
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तानी टीम को एक भी जीत नहीं मिल पाई है. पाकिस्तान का एक मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था और उसे दूसरे मैच में इंग्लैंड से हार मिली थी. इस हार के बाद ही पाकिस्तान के लिए उम्मीदें लगभग खत्म हो गई थी, लेकिन न्यूजीलैंड की इंग्लैंड के खिलाफ हार से पूरा समीकरण ही बदल गया है.
ऐसे में अब समझना ये होगा कि पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीत के साथ रनरेट का क्या गणित बन रहा है. बता दें कि पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में जीत के साथ ही कुछ अहम बातों का ध्यान रखना होगा. श्रीलंका के खिलाफ मैच में अगर पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करती है तो उसे कम से कम 65 रनों से मैच जीतना होगा. वहीं अगर वह दूसरी पारी यानी वह लक्ष्य का पीछा करती है तो उसे 13 ओवर में किसी भी हाल में मैच को खत्म करना होगा. तभी वह रन रेट के मामले में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ पाएगी.
क्या है पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का रनरेट
सुपर-8 में पाकिस्तान (-0.461 रनरेट) की टीम रनरेट और अंक दोनों ही मामलों में न्यूजीलैंड (+1.390 रनरेट) से पीछे है. न्यूजीलैंड सुपर-8 में अपने तीनों मैच खेल चुकी है. न्यूजीलैंड का पाकिस्तान के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था, जिससे उसे 1 अंक मिले थे. वहीं श्रीलंका के खिलाफ उसने जीत हासिल की, जिससे उसके 3 अंक हो गए. दूसरी तरफ पाकिस्तान ने दो मैच खेले गए हैं. बारिश के कारण उसके खाते में 1 अंक है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार ने सेमीफाइनल की उसकी दावेदारी को बहुत ही कमजोर कर दिया.
ऐसे में अब समीकरण ये बन रहा है कि पाकिस्तान को सबसे पहले तो श्रीलंका पर जीत हासिल कर 2 अंक लेकर पॉइंट्स के मामले में न्यूजीलैंड की बराबरी करनी होगी. उसके बाद 65 रन या फिर 13 ओवर में जीत हासिल कर न्यूजीलैंड को रन रेट के मामले में पीछे छोड़ना होगा. यदि पाकिस्तान इन दोनों में से किसी भी शर्त को पूरा नहीं कर पाती है तो फिर वह श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतकर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी. वहीं श्रीलंका अगर मैच भी जीत जाता है उसका कुछ नहीं हो सकता है, क्योंकि वह पहले दो मैचों में हारकर एलिमिनेट हो चुकी है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.