Last Updated:
England Vs Sri Lanka LIVE Score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अब से कुछ देर बाद इंग्लैंड की टीम का सामना टूर्नामेंट के को होस्ट श्रीलंका से होने वाला है. दोनों ही टीम ने अपने ग्रुप स्टेज के 4 में से 3 मुकाबले जीते…और पढ़ें
श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 का मुकाबला
England Vs Sri Lanka LIVE Score: इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 8 के अपने पहले मुकाबले में खेलने के लिए तैयार है. ग्रुप स्टेज में दोनों ही टीम ने 4 में से 3 मुकाबले जीते थे. अब मामला आर या पार का होने वाला है. इस स्टेज पर एक भी मुकाबला गंवाना सेमीफाइनल की राह में मुश्किल पैदा कर सकता है. फिलहाल तो दोनों टीमों को डर बारिश का सता रहा है. कोलंबो में एक दिन पहले पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मुकाबला रद्द करना पड़ गया. टॉस के बाद बारिश ने पूरा मैच खराब कर दिया.
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन: पाथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, जनिथ लियानागे, दसुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालगे, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, मथीशा पथिराना
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन (कप्तान), हैरी ब्रूक, सैम कुरेन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, आदिल राशिद
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.