सरफराज का संघर्ष हो गया फेल
251 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (7), संजू सैमसन (9) और आयुष म्हात्रे (1) सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे भी मात्र 18 रन बनाकर चलते बने। हालांकि इस दौरान युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने एक छोर संभालने की कोशिश की और मात्र 25 गेंदों में 50 रन (8 चौके, 2 छक्के) जड़कर उम्मीद जगाई, लेकिन दूसरे छोर से साथ न मिलने के कारण उनकी मेहनत बेकार गई।
CSK के निचले क्रम में प्रशांत वीर (43) और जेमी ओवरटन (37) ने सातवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी कर हार के अंतर को कम किया। लेकिन, चेन्नई की पूरी टीम 19.4 ओवर में 207 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।
भुवनेश्वर और अभिनंदन की घातक गेंदबाजी
वहीं, आज के मैच में आरसीबी के गेंदबाजों ने भी लगातार अपना कहर बरपाए रखा। उन्होंने चिन्नास्वामी जैसे छोटे मैदान पर भी अपनी लय बरकरार रखा। मैच में अनुभवी स्विंग सुल्तान भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट झटककर चेन्नई की कमर तोड़ दी। इसके बाद युवा गेंदबाज अभिनंदन सिंह ने सटीक लाइन-लेंथ से 2 महत्वपूर्ण विकेट निकाले। वहीं, जैकब डफी और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 शिकार कर बेंगलुरु की जीत सुनिश्चित की।
डेविड-पाटीदार का ‘पावर’ शो
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने चिन्नास्वामी की पिच पर तबाही मचा दी। मैच के असली हीरो रहे डेविड ने मात्र 25 गेंदों में नाबाद 70 रन (8 छक्के, 3 चौके) कूट डाले। वहीं, कप्तान ने 252 के स्ट्राइक रेट से 19 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए। इस दौरान दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए मात्र 45 गेंदों में 99 रनों की अटूट साझेदारी हुई। इससे पहले फिल साल्ट (46) और देवदत्त पडिक्कल (50) ने टीम को ठोस आधार दिया था। मैच में विराट कोहली ने भी 28 रनों की एक छोटी पारी खेली, लेकिन जल्द ही अंशुल कंबोज की गेंद का शिकार हो गए।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी।
इम्पैक्ट प्लेयर- सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, सरफराज खान, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर- मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह।
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.