क्रिकेटर रिंकू सिंह सोमवार को वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर क्रिकेटर को लेने के लिए मंगेतर प्रिया सरोज पहुंचीं। रिंकू ब्लैक कलर की टीशर्ट और ट्राउजर पहने थे जबकि प्रिया सरोज ने पिंक लखनऊ चिकन कुर्ता और ब्लू जींस में दिखीं। दोनों कल यानी मंगलवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। एयरपोर्ट पर रिंकू सिंह को देखकर फैंस सेल्फी और आटोग्राफ लेने लगे। यहां से रिंकू सिंह सीधे ताज होटल निकल गए। हालांकि करीबियों का कहना है कि पहले रिंकू सिंह अपनी मंगेतर के परिवार वालों से मिलेंगे। 2 तस्वीरें देखिए… IPL में KKR की ओर से खेल रहे रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेलते हुए IPL 2026 में रविवार के मैच में उन्होंने जीत दिलाई। कोलकाता-राजस्थान के मैच में 34 बॉल पर नाबाद 53 रन बनाए। साथ ही टीम को 4 विकेट से जीत दिलाई।
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.