MS Dhoni and Sourav Ganguly Ghost Stories : इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना नाम बनाने वाले कई बड़े नाम से जुड़ा एक ऐसा किस्सा जो आज भी रातों की नींद उड़ा देता है. सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी और शेन वॉटसन जैसे खिलाड़ियों को होटल के कमरे में किसी के होने का एहसास हुआ था. डर ऐसा कि साथी के कमरे की फर्स पर रात बिताना पड़ गया.
क्या आप भूतों में विश्वास करते हैं? दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो इसके ऊपर यकीन करते हैं वहीं कुछ को इसपर भरोसा नहीं होता है. हम आपको बताने वाले हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी धाक जमाने वाले कुछ स्टार खिलाड़ियों के बारें जिन्होंने भूत के होने का एहसास किया है. ये नाम छोटे नहीं बल्कि बहुत बड़े हैं. इसमें पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन और इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का भी नाम शामिल है.

इयान बॉथम की किताब ‘बीफीज क्रिकेट टेल्स’ में सौरव गांगुली ने 2002 में इंग्लैंड दौरे के दौरान अपने साथ हुई एक रहस्यमयी घटना का जिक्र किया है. गांगुली ने बताया.”हम डरहम में चेस्टर-ले-स्ट्रीट में मैच के लिए थे और हमें लुमली कैसल में ठहराया गया था. एक खूबसूरत होटल है और मैदान के पास ही है. कप्तान होने के नाते मुझे एक शानदार सुइट दिया गया था, जिसमें हर सुविधा थी. हमने दिन की ट्रेनिंग खत्म की, अगली सुबह मैच था और मैं डिनर से पहले अपने कमरे में गया. लौटकर मैंने परदे बंद किए, सारी लाइटें बंद कीं और बिस्तर पर चला गया.”

गांगुली ने बताया, “मैं उठा, लाइट जलाई और पानी बंद करने गया. लेकिन नल पहले से ही बंद थे. मुझे लगा शायद मैंने सपना देखा या किसी और कमरे से आवाज आई. मैंने फिर सब कुछ चेक किया, सब बंद था, और दोबारा सो गया.” करीब 30 मिनट बाद फिर वही आवाज आई और गांगुली फिर जाग गए. जब तीसरी बार भी यही हुआ, तो गांगुली अपने साथी रॉबिन सिंह के कमरे में भाग गए और फर्श पर सो गए, बिना किसी को कुछ बताए.
Add News18 as
Preferred Source on Google

स्टअर्ट ब्रॉड कमरा छोड़ भाग गए थे: 2014 में इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही थी. तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने लंदन के लैंगहम होटल में अपने कमरे में ‘कुछ अजीब’ अनुभव होने की बात कबूल की. डेली मेल को दिए इंटरव्यू में ब्रॉड ने बताया था,”कमरे में इतनी गर्मी थी कि मैं सो नहीं पा रहा था. अचानक बाथरूम के नल अपने आप चलने लगे. मैंने लाइट जलाई तो नल अपने आप बंद हो गए. फिर लाइट बंद की तो नल फिर चलने लगे. ये बहुत अजीब था. मैं बहुत डर गया. आखिरकार मैंने कमरा बदलने की मांग की.

2015 की शुरुआत में पाकिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था. बल्लेबाज हारिस सोहेल को क्राइस्टचर्च के राइड्जेस लैटिमर होटल में डर के मारे बुखार आ गया था. दरअसर उनके कमरे की बिस्तर अपने आप ही हिलने लगी थी. उनको लगा कि कोई अलौकिक शक्ति ऐसा कर रही है. द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, सोहेल ने कोचिंग स्टाफ के एक सदस्य को बुलाया और उस रात अपने कोच के कमरे में सोने का फैसला किया. वह इस घटना से इतने डर गए कि न्यूजीलैंड प्रेसिडेंट्स इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच भी नहीं खेल पाए.

साल 2005 में अपने कई साथियों के साथ लुमली कैसल (यही होटल जहां गांगुली ने भी नल खुलने की आवाज सुनी थी) में ठहरने के दौरान बेचैनी महसूस हुई. बताया जाता है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने अपना कमरा छोड़कर ब्रेट ली के कमरे के फर्श पर सोने का फैसला किया. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की उस समय की मीडिया मैनेजर बेलिंडा डेनेट ने द सन को बताया कि उन्होंने उस रात क्या देखा.

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत इंग्लैंड के दौरे पर था. लंदन के लैंघम होटल में टीम के ठहरने की व्यवस्था की गई थी. जब अपने कमरे में एमएस धोनी आराम कर रहे थे तब अचानक से दरवाजा खुल गया. उनको लगा शायद वो इसे बंद करना भूल गए होंगे और हवा से खुल गया. अगली रात फिर से ऐसी ही घटना हुई. इस बार धोनी ने दरवाजा बंद किया था इसलिए वो काफी डर गए. उन्होंने होटल स्टाफ से अपना कमरा बदलने को कहा और साथी खिलाड़ी के साथ जाकर उनके कमरे में सो गए.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.