Hardik pandya 3 mistake: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 8 मार्च को भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया. मैच के दौरान भारत ने 255 रन बनाए थे और कीवी टीम को 159 रन पर ढेर कर दिया हार्दिक पंड्या ने फाइनल में तीन गलती की जो पूरी टीम पर भारी पड़ सकती थी.
भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खिताब लगातार दूसरी बार जीतकर इतिहास रच दिया. अब तक कोई भी टीम अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाई थी. इतना ही नहीं अपने घर पर इस ट्रॉफी को जीतने का कमाल करने वाला भी भारत पहला देश बन गया है. न्यूजीलैंड को भारत ने 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप के पाइनल में एकतरफा मुकाबले में हराया.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम ने संजू सैमसन की धमाकेदार 89 रन की पारी, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की फिफ्टी के दम पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19वें ओवर में 159 रन के स्कोर पर सिमट गई. जसप्रीत बुमराह ने पहली बार टी20 में 4 विकेट झटके.

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का वर्ल्ड कप जीतने के सफर में बड़ा योगदान रहा है. पांड्या ने ऑलराउंडर के तौर पर अपनी भूमिका बखूबी निभाई. ऑलराउंडर ने एक अहम मैच में तीन गलतियां कीं, जिनकी वजह से टीम इंडिया की हार तय हो सकती थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

हार्दिक पांड्या ने पहली गलती बल्लेबाजी में की… हार्दिक जब मैदान पर आए तो उन्होंने पहली ही ओवर में आक्रामक बल्लेबाजी नहीं की. इससे टीम इंडिया पर दबाव बढ़ गया. छह गेंद खेलने के बाद पांड्या को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने उसे सुधारने की कोशिश की.

इसके बाद उन्होंने फील्डिंग में भी बड़ी गलती कर दी. फील्डिंग करते हुए 13वें ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर न्यूजीलैंड के कप्तान का कैच छोड़ दिया. इतना आसान कैच पांड्या नहीं पकड़ पाए. इतना ही नहीं, पांड्या ने गेंदबाजी में दो विकेट जरूर लिए, लेकिन उन्होंने टीम इंडिया का एक डीआरएस भी खराब कर दिया. इससे कप्तान सूर्यकुमार यादव भी नाराज हो गए थे.

पिछली बार जब भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता था तब हार्दिक पंड्या अकेले थे. उनके साथ मैदान में उनकी एक्स पत्नी नताशा नहीं थीं, जिससे पांड्या फाइनल जीतने के बाद बिल्कुल अकेले पड़ गए थे. इस बार उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें सपोर्ट करने के लिए मैदान में मौजूद थीं.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.