Clyde Walcott world record: वेस्टइंडीज के दिग्गज क्लाइड वालकॉट ने 1955 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 5 शतक ठोके थे. यह एक टेस्ट सीरीज में लगाए गए सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड है, जो अब तक कायम है. वालकॉट ने डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़कर यह इतिहास रचा था. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के लिए 44 टेस्ट मैच खेले थे.
ब्रैडमैन का भी उस्ताद ये बल्लेबाज
मौका था ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का. कंगारू टीम विंडीज के दौरे पर 5 टेस्ट मैच खेलने आई थी. इसी सीरीज में भले ही विंडीज को एक भी जीत नहीं मिली, लेकिन क्लाइड वालकॉट की बल्लेबाजी के जोरों-शोरों से चर्चे रहे. वालकॉट ने 5 मुकाबलों में कुल 827 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से पांच शतक भी निकले, जिससे वालकॉट ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड पर कब्जा जमा लिया. वह एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए.

एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं क्लाइड वालकॉट.
पहले यह रिकॉर्ड डॉन ब्रैडमैन के नाम था, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1930 में 5 मैचों की सीरीज में चार शतक ठोके थे. इस सीरीज में ब्रैडमैन ने 964 रन बनाए थे, को एक सीरीज में सबसे ज्यादा रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. वालकॉट के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की कई बल्लेबाज बराबरी करते-करते रह गए हैं. लिस्ट में सुनील गावस्कर, विराट कोहली और स्टीव स्मिथ जैसे नाम हैं, एक टेस्ट सीरीज में 4-4 शतक जड़ने का कारनामा कर चुके हैं.मौजूदा भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी एक टेस्ट सीरीज में चार शतक जड़ने में कामयाब हुए. उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर ऐसा किया.
एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
क्लाइड वालकॉट – 5 (1955)
डॉन ब्रैडमैन – 4 (1931/32)
मोहम्मद यूसुफ – 4 (2006)
डॉन ब्रैडमैन – 4 (1947/48)
जैक्स कैलिस – 4 (2003/04)
क्लाइड वालकॉट का करियर
बात करें क्लाइड वालकॉट के करियर की तो उन्होंने 44 टेस्ट मैचों के अपने करियर में 3798 रन बनाए. 15 शतक और 14 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 220 रन का रहा. 56 से ऊपर की औसत से उनका बल्ला टेस्ट क्रिकेट में बोला. इसके अलावा विकेटकीपिंग करते हुए वालकॉट ने 53 कैच लिए और 11 स्टंपिंग भी कीं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वालकॉट के शानदार आंकड़े रहे. उन्होंने 146 मैचों में 11000 से ज्यादा रन बनाए, जिसमें 40 शतक शामिल रहे. वह टेस्ट में सबसे कम डक का शिकार होने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.