Last Updated:
Can Pakistan Qualify for t20 world cup Semi final: कागजों पर पाकिस्तान की संभावना भले ही 6.25 प्रतिशत बढ़ गई हो, लेकिन ग्राउंड पर स्थिति अलग होती है. इंग्लैंड और श्रीलंका जैसी टीमें अभी भी अपने तीनों मैच खेलकर 6 अंकों तक पहुंच सकती हैं. पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा यह है कि उनके पास अब अंक गंवाने की गुंजाइश खत्म हो गई है.
पहला सुपर 8 का मैच रद्द होने के बाद पाकिस्तान क्या अब सेमीफाइनल में पहुंच पाएगा.
आमतौर पर माना जाता है कि मैच रद्द होने से अंक बंटते हैं, जिससे टीमों को नुकसान होता है. लेकिन अगर हम संभावनाओं के खेल को समझें, तो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के लिए यह ‘सिल्वर लाइनिंग’ साबित हो सकता है. एक सामान्य मैच में किसी टीम के पास 2 अंक जीतने का 50 प्रतिशत मौका होता है और 0 अंक पाने का 50 प्रतिशत जोखिम. लेकिन इस बारिश ने पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हार के जोखिम से बचा लिया और एक सुरक्षित अंक झोली में डाल दिया. आंकड़ों के लिहाज से देखें तो टूर्नामेंट शुरू होने पर सभी चार टीमों (पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका) के पास क्वालीफाई करने की 50-50 प्रतिशत संभावना थी.
पहला सुपर 8 का मैच रद्द होने के बाद पाकिस्तान क्या अब सेमीफाइनल में पहुंच पाएगा.
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बढ़ी
मौजूदा समय में इस एक अंक ने पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना को बढ़ाकर 56.25 प्रतिशत कर दिया है. वहीं इंग्लैंड और श्रीलंका, जिन्हें अभी अपने जोखिम भरे मैच खेलने हैं, उनकी संभावना घटकर 43.75 प्रतिशत रह गई है. पाकिस्तान के पास अब अधिकतम 5 अंक तक पहुंचने का मौका है.उनकी अगली चुनौतियां बड़ी हैं, लेकिन समीकरण स्पष्ट हैं.
| परिणाम (अगले 2 मैच) | कुल अंक | सेमीफाइनल की स्थिति |
|---|---|---|
| दोनों मैच जीते (vs ENG & SL) | 5 अंक | पक्का क्वालीफिकेशन: इस ग्रुप में 5 अंक शीर्ष पर रहने के लिए पर्याप्त होंगे. |
| एक जीत, एक हार | 3 अंक | खतरे की घंटी: मामला ‘नेट रन रेट’ (NRR) पर फंसेगा. दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा. |
| दोनों हार गए | 1 अंक | टूर्नामेंट से बाहर: एक अंक के साथ सफर यहीं समाप्त हो जाएगा. |
पाकिस्तान के लिए अब हर मैच ‘करो या मरो’ जैसा है
पाकिस्तान के लिए अब हर मैच ‘करो या मरो’ जैसा है. उन्हें न केवल जीतना होगा, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनकी रन रेट बेहतर रहे. 24 फरवरी को पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड से भिड़ना है. इंग्लैंड एक ऐसी टीम है जो किसी भी दिन मैच का पासा पलट सकती है. पाकिस्तान को यहां 2 अंक बटोरकर अपनी स्थिति मजबूत करनी होगी. श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान 28 फरवरी को अपना अंतिम सुपर 8 मुकाबला खेलेगा. अगर पाकिस्तान इंग्लैंड से हार जाता है, तो यह मैच उनके अस्तित्व की लड़ाई बन जाएगा.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.