BCCI reacts after Pakistan boycotting T20 WC match vs India: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है. इसके बाद बीसीसीआई ने भी बयान दिया है. भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को विश्व कप मैच प्रस्तावित है. 7 फरवरी से विश्व कप का आगाज होगा जिसके मुकाबले भारत और श्रीलंका में होंगे.
भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) के ग्रुप लीग मुकाबले के बहिष्कार के फैसले की रविवार को औपचारिक घोषणा की. लेकिन सरकार ने सात फरवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के बाकी मैचों में राष्ट्रीय टीम की भागीदारी को मंजूरी दे दी है. पाकिस्तान सरकार के इस फैसले को इस विश्व कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किये जाने के विरोध के तौर पर देखा जा रहा है। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच भारत से श्रीलंका स्थानांतरित करने की मांग की थी लेकिन आईसीसी ने उसे ठुकरा दिया था.

भारत से पाकिस्तान के नहीं खेलने के फैसेल पर बीसीसीआई का आया बयान.
बीसीसीआई (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) ने कहा,’बीसीसीआई को पाकिस्तान द्वारा मैच के बहिष्कार के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है. हम ऑफिशियल बयान का इंतजार कर रहे हैं.’ पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी बयान में कहा कि उसने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है, लेकिन टीम 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में ‘मैदान पर नहीं उतरेगी.’
भागीदारी को लेकर चल रही अटकलों का दौर समाप्त हो गया
इस फैसले के साथ टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर चल रही अटकलों का दौर समाप्त हो गया है. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रहे इस टूर्नामेंट के बीच यह फैसला क्षेत्र में बढ़े राजनीतिक तनाव के माहौल में सामने आया है. इस फैसले के साथ टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर चल रही अटकलों का दौर समाप्त हो गया है. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रहे इस टूर्नामेंट के बीच यह फैसला क्षेत्र में बढ़े राजनीतिक तनाव के माहौल में सामने आया है.
‘भारत के खिलाफ मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी पाकिस्तानी टीम’
सरकार ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भागीदारी को मंजूरी देती है, हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी.’ इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा था कि बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के बाद टीम की भागीदारी पर अंतिम फैसला सरकार द्वारा लिया जाएगा. पाकिस्तान के इस फैसले की चौतरफा आलोचना हो रही है. भारत के खिलाफ उसके नहीं खेलने के फैसले से उसे करोड़ों का नुकसान हो सकता है.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.