बीसीसीआई मेंस क्रिकेट कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट की सूची को सुव्यवस्थित करने की तैयारी में है और संभावना है कि ए+ श्रेणी को समाप्त कर दिया जाएगा. विराट कोहली और रोहित शर्मा जिन्हें पिछली सूची में इस सर्वोच्च श्रेणी में रखा गया था. अब बी कैटेगरी में आ सकते हैं क्योंकि टेस्ट और टी20I से संन्यास लेने के बाद ये दोनों खिलाड़ी अब सिर्फ एक ही प्रारूप खेलते हैं.
अब खिलाड़ियों को सिर्फ ए, बी और सी कैटेगरी में रखा जाएगा. बीसीसीआई खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध को सरल बनाते हुए 2018 में शुरू की गई ए प्लस कैटेगरी खत्म करने जा रहा है. पिछली बार सिर्फ चार खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा A+ कैटेगरी में थे. इनमें से सिर्फ बुमराह तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं. कोहली और रोहित सिर्फ वनडे खेलते हैं जबकि जडेजा टेस्ट और वनडे खेलते हैं.
यह अनुबंध संरचना को सरल बनाने के लिए किया जा रहा है. ऐसे बहुत कम खिलाड़ी हैं जो सभी प्रारूपों में खेलते हैं. बुमराह जैसे खिलाड़ी जो सभी प्रारूपों में खेलने वाले कुछ गिने-चुने प्लेयर्स में से एक हैं, उन्हें टॉप कैटेगरी में ही रखा जाएगा और उनके वेतन में कोई कटौती नहीं होगी.
केंद्रीय अनुबंध को शीर्ष परिषद की अगली बैठक में मंजूरी दी जाएगी. बोर्ड के एक अधिकारी ने हालांकि पीटीआई को बताया कि तीनों प्रारूपों में तेज आक्रमण की अगुवाई करने वाले बुमराह जैसे खिलाड़ी की सैलरी में कोई कटौती नहीं की जाएगी भले ही वह वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण कुछ मैच से बाहर रहे हों.
भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल का ए श्रेणी में रहना तय है. रोहित और विराट चूंकि एक ही प्रारूप खेलते हैं तो बी श्रेणी में रहेंगे. अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता कि रोहित-विराट को बी कैटेगरी में रखे जाने पर कितने पैसे मिलेंगे? सूत्रों के मुताबिक अब ‘ए’ कैटेगरी के प्लेयर्स को सालाना सात करोड़ रुपये दिए जा सकते हैं.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.