Last Updated:
BCCI bans video analyst Raja Reddy: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एंटी करप्शन यूनिट ने वीडियो एनालिसिस्ट राजा रेड्डी पर बड़ा एक्शन लिया है. बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट में करप्शन के मामले में राजा रेड्डी को लाइफ टाइम के लिए बैन कर दिया है. राजा रेड्डी ने टीम के मैनेजर से प्लेइंग इलेवन की जानकारी जुटाने की कोशिश की थी.
बीसीसीआई ने एनालिस्ट को किया लाइफ टाइम बैन
ये पूरा मामला फरवरी, 2024 की है जब इंदौर में हुए आंध्र और मध्य प्रदेश रणजी ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया था. इस मैच में राजा रेड्डी ने आंध्र के खिलाड़ी गिरिनाथ रेड्डी से भ्रष्ट तरीके से संपर्क किया था. राजा उस क्वार्टर फाइनल मैच में बीसीसीआई के एनालिस्ट थे. उनके पास PMOA की मान्यता थी और उन्हें थर्ड अंपायर और मैच रेफरी के लिए निर्धारित कमरे में बैठने की अनुमति भी थी. आंध्र टीम मैनेजर ने यह मामला एसीयू अधिकारी को बताया जिन्होंने कार्रवाई की.
राजा रेड्डी ने की थी स्पॉट फिक्सिंग की कोशिश
गिरिनाथ रेड्डी ने एसीयू को दिए बयान में बताया कि मैच से एक दिन पहले राजा रेड्डी ने उनसे प्लेइंग इलेवन की जानकारी मांगी और दो ओवर में पांच रन देने के बदले 5 लाख रुपये की पेशकश की. व्हाट्सएप कॉल और चैट हिस्ट्री से पता चला कि राजा रेड्डी ने बार-बार गिरिनाथ रेड्डी को कॉल किया, लेकिन गिरिनाथ ने साफ मना कर दिया और कहा कि वह यह घटना अपने टीम मैनेजर को बताएंगे.
ऑम्बड्समैन अरुण मिश्रा के 11 नवंबर के आदेश में यह कहा गया है. जांच के दौरान राजा रेड्डी ने अपनी व्हाट्सएप हिस्ट्री डिलीट कर दी थी, उन्होंने गिरिनाथ रेड्डी को कॉल करने की बात मानी लेकिन पैसे देने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि प्लेइंग इलेवन में उनकी रुचि आंध्र टीम में ग्रुपिज्म और अन्य आंतरिक समस्याओं की वजह से थी. राजा ने सीनियर आंध्र महिला टीम के लिए वीडियो एनालिस्ट के तौर पर भी काम किया था.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.