riyan parag ask to get ready: रियान पराग को 2 फरवरी को भारतीय टीम के मुंबई में जुटने पर स्टैंडबाय के तौर पर रिपोर्ट करने को कहा गया है. हालांकि वह मौजूदा वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन चयनकर्ता उन्हें एक फ्लेक्सिबल विकल्प के रूप में देख रहे हैं, खासकर तब, जब वॉशिंगटन सुंदर समय पर फिट नहीं हो पाते.
सुंदर को यह चोट न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में खेले गए पहले वनडे के दौरान लगी थी. गेंदबाजी करते समय उन्हें बाएं निचले पसली हिस्से में खिंचाव महसूस हुआ, जिसके बाद वह केवल पांच ओवर ही फेंक सके. इसके चलते उन्हें बाकी वनडे मैचों और मौजूदा टी20I सीरीज से बाहर कर दिया गया. मेडिकल टीम ने उन्हें अतिरिक्त आराम की सलाह दी है और रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें पूरी तरह फिट होने में अभी करीब दो हफ्ते और लग सकते हैं. ऐसे में 7 फरवरी को मुंबई में होने वाले भारत के वर्ल्ड कप ओपनर में उनके खेलने पर गंभीर संदेह बना हुआ है.
रियान पराग की लग सकती है लॉटरी
आईसीसी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक वॉर्म-अप मैच तय नहीं किए गए हैं ऐसे में भारतीय टीम 4 फरवरी को एक अभ्यास मैच खेलने के विकल्प तलाश रही है, जो या तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ हो सकता है या फिर इंडिया ‘A’ के खिलाफ एक इंट्रा-स्क्वॉड मुकाबला. इसी संदर्भ में रियान पराग को सुंदर के ‘लाइक-टू-लाइक’ बैक-अप के तौर पर चिन्हित किया गया है और सूत्रों के अनुसार उन्हें जरूरत पड़ने पर तैयार रहने को कहा गया है. आपको याद होगा गौतम गंबीर जब कोच बने तो अपने पहले दौरे पर वो रियान पराग को टीम के साथ लेकर गए थे.
फिलहाल पराग नेट्स में पूरी तीव्रता के साथ बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्हें किसी तरह का दर्द महसूस नहीं हो रहा है. वह 28 और 30 जनवरी को दो सिमुलेशन मैच खेलने वाले हैं, जिसके बाद 31 जनवरी को उनकी अंतिम फिटनेस क्लीयरेंस ली जाएगी. उन्हें 2 फरवरी को भारतीय टीम के मुंबई में जुटने पर स्टैंडबाय के तौर पर रिपोर्ट करने को कहा गया है. हालांकि वह मौजूदा वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन चयनकर्ता उन्हें एक फ्लेक्सिबल विकल्प के रूप में देख रहे हैं, खासकर तब, जब वॉशिंगटन सुंदर समय पर फिट नहीं हो पाते.
फिलहाल रियान पराग कहां हैं?
रियान पराग पिछले तीन हफ्तों से बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं, जहां वह कंधे की सर्जरी के बाद रिकवरी कर रहे हैं. 24 वर्षीय पराग ने इस महीने की शुरुआत में रणजी ट्रॉफी के जरिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की थी, लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान उनकी चोट फिर उभर आई, जिसके कारण वह विजय हजारे ट्रॉफी से बाहर हो गए. वह रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण का भी हिस्सा नहीं हैं. उनका आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच 6 दिसंबर को खेला गया था. आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए पराग ने पिछले सीजन कुछ मैचों में कप्तानी भी की थी. भले ही रॉयल्स का अभियान निराशाजनक रहा हो, लेकिन पराग ने 166.53 की स्ट्राइक रेट से 393 रन बनाए थे. इस बार संजू सैमसन के ट्रेड के बाद राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक अपने कप्तान का ऐलान नहीं किया है और आईपीएल 2026 के लिए पराग एक मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.