Last Updated:
BCCI announces schedule: भारतीय टीम इंडियन प्रीमियर लीग के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलेगी. बीसीसीआई ने 2 मार्च सोमवार को सारे मैच के जगह और तारीख का ऐलान किया. 8 साल के बाद अफगानिस्तान की टीम भारत के दौरे पर टेस्ट मैच खेलने आएगी.
भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी टेस्ट. पहली बार वनडे सीरीज में होगा मुकाबला
एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून को मुल्लनपुर, न्यू चंडीगढ़ में शुरू होगा. यह भारत और अफगानिस्तान के बीच 2018 के बाद पहला टेस्ट मैच होगा. यह टेस्ट मैच दो टेस्ट मैचों के बीच लंबे अंतराल को भरने के लिए खेला जाएगा. अगस्त में भारत श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा, जिससे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनी रहेगी.
तीन वनडे मैचों की सीरीज 14 जून से 20 जून तक खेली जाएगी. वनडे सीरीज के लिए तीन स्थान तय किए गए हैं – धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई. सभी तीनों वनडे मैच डे/नाइट होंगे. यह भारत और अफगानिस्तान के बीच पहली वनडे सीरीज है. अब तक दोनों टीमें एशिया कप और वर्ल्ड कप में आमने-सामने आ चुकी हैं.
वनडे सीरीज अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी का हिस्सा होगी.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.