BCB vs ICC T20 World Cup Row Live Updates: बांग्लादेश के आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने की गुंजाइश नहीं है. बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से अनुरोध किया था कि उसके वर्ल्ड कप मैच भारत के बजाय किसी अन्य वेन्यू पर शिफ्ट किए जाएं, लेकिन आईसीसी ने इस मांग को खारिज कर दिया था. ICC ने बीसीबी को अपने फैसले पर विचार करने के लिए 24 घंटे का वक्त दिया था, लेकिन बीसीबी अपनी मांग पर कायम है.
ICC ने दी 24 घंटे की मोहलत, लेकिन जिद पर BCB
BCB चाहता है कि बांग्लादेश के मैच भारत की बजाय श्रीलंका में कराए जाएं. उनका कहना है कि मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा की चिंता है. लेकिन ICC ने इस मांग को मानने से इनकार कर दिया. ICC का कहना है कि स्वतंत्र सुरक्षा जांच में भारत के तय किए गए मैदानों पर कोई खतरा नहीं पाया गया है. साथ ही, आखिरी समय पर मैदान बदलने से पूरे टूर्नामेंट की योजना बिगड़ जाएगी. इसके बाद ICC ने बांग्लादेश को साफ तौर पर कहा कि तय किए गए शेड्यूल के अनुसार भागीदारी की पुष्टि एक दिन के अंदर करें, नहीं तो उन्हें टूर्नामेंट से बाहर किया जा सकता है. ऐसी स्थिति में स्कॉटलैंड को बांग्लादेश की जगह शामिल किया जा सकता है. हालांकि, इसके बाद भी बीसीबी अपने फैसले पर कायम है.
भारत में कब-कब होने हैं बांग्लादेश के मुकाबले?
तय कार्यक्रम के अनुसार, बांग्लादेश की टीम 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला खेलेगी. इसके बाद 9 फरवरी को यह टीम इटली के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. 14 फरवरी को इस टीम का सामना इंग्लैंड से होगा. यह तीनों मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाने हैं. इसके बाद 17 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बांग्लादेश का सामना नेपाल से होगा.
About the Author

Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.