Bangladesh Premier League resume: बांग्लादेश क्रिकेट में बवाल के बीच एक बार फिर बीबीएल शुरू हो सकता है. पूर्व डायरेक्टर नजमुल इस्लाम के खिलाफ विरोध में बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने 15 जनवरी को हड़ताल कर दिया था, जिसके कारण टूर्नामेंट के मैच को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन नजमुल इस्लाम को पद हटाए जाने के बाद खिलाड़ी फिर से मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं.
बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2025-26
नई दिल्ली: बांग्लादेशी क्रिकेटरों के हड़ताल के बाद एक बार फिर से बांग्लादेश प्रीमियर लीग को बहाल किया जाएगा. क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर रहे नजमुल इस्लाम के विवादित बयान के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने 15 जनवरी को हड़ताल कर दिया, जिसके कारण बीपीएल के मैच को रद्द करना पड़ गया. खिलाड़ियों के इस फैसले के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश के बीच गुरुवार देर रात एक मीटिंग हुई, जिसमें खिलाड़ियों ने हड़ताल लेने पर सहमति जताई. ऐसे में शुक्रवार को फिर से बांग्लादेश प्रीमियर लीग के बाहल होने की उम्मीद है.
About the Author
Jitendra Kumarअक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें