T20 World Cup 2026: बांग्लादेश क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है. उसकी जगह स्कॉटलैंड की टीम को विश्व कप में एंट्री मिली है. स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप सी में रखा गया है जिसमें इटली, नेपाल, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीमें हैं.
बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर.
नई दिल्ली. बांग्लादेश आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है. उसकी जगह स्कॉटलैंड की टीम को विश्व कप खेलने का मौका मिला है. अब यह आधिकारिक हो गया है. स्कॉटलैंड ने 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की जगह ले ली है. यह तो होना ही था, क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने कुछ दिन पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को 24 घंटे की समय सीमा दी थी और शनिवार (24 जनवरी) को आखिरकार उसने यह फैसला ले लिया.
About the Author
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटरकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें