ऑस्ट्रेलिया के सबसे कम उम्र के शूटर सामर्थ्य सांगवान शूटिंग की बारीकियां सीखने इंडिया पहुंचे। वह मार्च में 13 साल के होंगे। सामर्थ्य ने ओलिंपिक की डबल मेडल विजेता मनु भाकर से विशेष तौर पर समय लेकर इंडिया आने का कार्यक्रम बनाया। मनु ने उन्हें प्रैक्टिस के दौरान होने वाली बोरियत टालने के टिप्स दिए। वे झज्जर की झाड़ली स्थित कारगिल शूटिंग रेंज में मनु भाकर के कोच अनिल जाखड़ से भी मिले। भिवानी के शूटिंग कोच प्रदीप बेनीवाल की एकेडमी भी गए। सामर्थ्य ने दोनों ही कोच की शूटिंग रेंज में प्रैक्टिस भी की। सामर्थ्य के पिता प्रवीन सांगवान मूलरूप से चरखी दादरी के पैंतावास गांव के हैं। अब प्रवीन ऑस्ट्रेलिया में जियो साइंटिस्ट हैं। मां सुनैना दलाल टीचर हैं। प्रवीन सांगवान ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी वहीं सुनैना MDU रोहतक में पढ़ी हैं। वे करीब 9 साल पहले ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए थे, तब सामर्थ्य 3 साल के थे। अब पढ़िए सामर्थ्य का परिवार व शूटिंग से जुड़ाव… मनु भाकर से मुलाकात से जुड़े 3 अहम तथ्य… अब जानिये…मनु खुद को फ्रेश रखने के लिए क्या करती हैं
एक इंटरव्यू में मनु भाकर ने बताया था कि वह सॉन्ग सुनकर किसी चीज से अपना ध्यान हटाने की कोशिश करती हैं। वह सभी थॉट्स से खुद से दूर रखती हैं। इसके अलावा मेडिटेशन, डांस करना, डायरी लिखना और नोवल पढ़कर मन को दूसरी चीजों पर लगाती हैं। जिससे कि अधिक ध्यान लग सके। मनु ने बताया कि लंबे टूर्नामेंट्स और ट्रेनिंग सेशंस के दौरान मानसिक थकान होती है। इससे निपटने के लिए वह सॉन्ग सुनने, किताब पढ़ने, दोस्तों से बातचीत करने और छोटे-छोटे ब्रेक लेकर माइंड को रिलैक्स करने पर जोर देती हैं। खेल जितना फोकस मांगता है, उतना ही जरूरी है दिमाग को हल्का रखना।
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.