Last Updated:
David Boon scored slowest century in ODI: ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर डेविड के नाम वैसे कई बड़े रिकॉर्ड है, लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा भी जो अब मॉर्डन डे क्रिकेट में शायद ही कभी टूट पाए. दरअसल डेविड बून के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे धीमा शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने ये कारनामा साल 1991 में भारत के खिलाफ किया था.
डेविड बून के नाम है सबसे धीमा शतक का रिकॉर्ड
दरअसल ये रिकॉर्ड है, सबसे धीमे शतक का. वनडे क्रिकेट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज डेविड बून के नाम सबसे धीमा शतक लगाने का रिकॉर्ड है. डेविड बून ने ये रिकॉर्ड भारत के खिलाफ होबार्ट में खेले गए मैच में बनाया था. उन्होंने अपने शतक को पूरा करने के लिए 166 गेंदों का सामना किया था. भारत के खिलाफ इस मैच में डेविड बून ने 168 गेंद में 102 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके भी लगाए थे, जबकि एक भी सिक्स शामिल नहीं था. ऐसे में साफ है मॉर्डन क्रिकेट में अब शायद ही कभी इस तरह का धीमा शतक देखने को मिले.
धीमे शतक से बून ने ऑस्ट्रेलिया को दिलाई थी जीत
बता दें कि डेविड बून के इस धीमे शतक के बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत को मैच में 8 विकेट से हराया था. मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिन तेंदुलकर और संजय मांजरेकर की अर्धशतकीय पारी के बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया था. भारत के लिए सचिन और मांजरेकर ने 57-57 रनों की पारी खेली थी.
गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा क्रेग मैकडरमॉट ने तीन विकेट अपने नाम किए थे. इसके अलावा पीटर टेलर के खाते में दो विकेट आया था, जबकि सिमोन ओडनेल और ब्रूस रीड ने एक-एक विकेट लिए थे. वहीं बल्लेबाजी में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड बून के अलावा मैच में डीन जोन्स ने भी 48 रनों की पारी खेली थी, जिससे कंगारू टीम 48.3 ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.