Australia Cricket team To Tour Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की कि ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप से पहले उनके यहां सीरीज खेलने आएगी. इस महीने के आखिर में 29, 31 जनवरी और 1 फरवरी को लाहौर में तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इससे दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी करेंगी.
डे नाइट के ये मुकाबले गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में 29 जनवरी, 31 जनवरी और 1 फरवरी को होंगे. इसके बाद दोनों टीमें वर्ल्ड कप के लिए रवाना होंगी. जहां ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप ग्रुप मैच भारत में होंगे, वहीं पाकिस्तान अपनी मैच श्रीलंका में खेलेगा. यह ऑस्ट्रेलिया का अप्रैल 2022 के बाद पाकिस्तान का पहला टी20 सीरीज दौरा होगा. पिछली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज और उसके बाद व्हाइट-बॉल सीरीज खेलने पाकिस्तान आया था.

ऑस्ट्रेलियाई टीम 28 जनवरी को इस छोटी सीरीज के लिए लाहौर पहुंचेगी. पिछले साल ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान में कुछ चैंपियंस ट्रॉफी मैच भी खेले थे. पाकिस्तानी चयनकर्ता इस हफ्ते बाद में हेड कोच माइक हेसन और कप्तान सलमान अली आगा के साथ बैठक करेंगे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया सीरीज और वर्ल्ड कप के लिए टीम का चयन किया जाएगा. टीम की घोषणा अगले हफ्ते पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी की मंजूरी के बाद की जाएगी.
ऑस्ट्रेलिया कैसे करेगा एक तीर से दो निशाना
भारतीय टीम के खिलाफ भारत में खेलने और टी20 विश्व कप जीतने का सपना ऑस्ट्रेलिया को पूरा करना है तो तैयारी भी वैसी ही होनी चाहिए. ऐसे में उन्होंने एक बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान के साथ सीरीज खेलने का फैसला लिया. भारत जैसे कंडीशन में खेलने से पहले पाकिस्तान का दौरा टीम के लिए एक तीर से दो निशाना होगा. एक तो वो अपनी टी20 विश्व कप की तैयारी भी कर लेगा और एशियन कंडीशन में ढलने का उनको मौका भी मिल जाएगा.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.