Last Updated:
Australia Women vs India Women, Pink-ball Test Day 1 Highlights: भारतीय महिला टीम पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में 198 रन ही बना सकी. जेमिमा रॉड्रिग्स ने शानदार अर्धशतक जड़ा. पहला एलिस पेरी और अनाबेल सदरलैंड के नाम रहा. दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 3 विकेट पर 96 रन बना लिए थे.
भारत ने पहली पारी में 198 रन बनाए.
ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 96 रन बना लिए थे. मेजबान टीम अभी भी 102 रन पीछे है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और उनके गेंदबाजों ने इसे सही साबित किया. सदरलैंड ने 46 रन देकर चार और हैमिल्टन ने 31 रन देकर तीन विकेट लिए. बाएं हाथ की तेज गेंदबाज हैमिल्टन ने छठे ओवर में स्मृति मंधाना को आउट किया.
भारत ने पहली पारी में 198 रन बनाए.
शेफाली वर्मा 35 रन बनाकर सदरलैंड की गेंद पर विकेटकीपर बेथ मूनी को कैच दे बैठीं. पहला टेस्ट खेल रही प्रतिका रावल 18, कप्तान हरमनप्रीत कौर 19 और दीप्ति शर्मा सात रन बनाकर जल्दी आउट हो गईं. भारत के पांच विकेट 107 रन पर गिर गए. रॉड्रिग्स और रिचा घोष 11 ने छठे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की और भारत को 150 के पार पहुंचाया.
हैमिल्टन ने रॉड्रिग्स को और एशले गार्डनर ने घोष को आउट किया. काशवी गौतम नाबाद 34 और सयाली सतघारे सात ने नौवें विकेट के लिए 38 रन जोड़कर भारत को 200 के करीब पहुंचाया. गेंदबाजी में सतघारे ने ऑस्ट्रेलिया की ओपनर जॉर्जिया वोल दो को आउट किया. फीबी लिचफील्ड नौ और कप्तान एलिसा हीली 13 भी जल्दी आउट हो गईं. पहले दिन का खेल खत्म होने पर एलिसे पैरी नाबाद 43 और सदरलैंड नाबाद 20 रन बनाकर खेल रही थीं.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.