Anrich Nortje unwanted records: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया. नॉर्किया ने इस दौरान अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. मौजूदा समय में दुनिया के सबसे खूंखार तेज गेंदबाजों में शुमार नॉर्किया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 3 ओवर में 59 रन लुटा दिए. इससे पहले उन्होंने साल 2024 में विंडीज के खिलाफ 47 रन खर्च करने का अनचाहा रिकॉर्ड बनाया था. नॉर्किया के एक ओवर में वेस्टइंडीज के ओपनर ब्रैंडन किंग ने 24 रन बटोरे.
एनरिक नॉर्किया (Anrich Nortje) ने 3 ओवर में 59 रन खर्च कर डाले. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 19.70 रही. नॉर्किया के एक ओवर में वेस्टइंडीज के ओपनर ब्रैंडन किंग ने 4,4, 4 0,4,6 रन बनाए. साउथ अफ्रीकी गेंदबाजी ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना ही अनचाहा रिकॉर्ड तोड़ डाला. इससे पहले उन्होंने साल 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 47 रन दिए थे जबकि 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 46 रन लुटाए थे.

एनरिच नॉर्किया के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड.
वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर 221 रन बनाए
वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 221 रन बनाए. वेस्टइंडीज की ओर से शिमरोन हेटमायेर ने 42 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली जिसमें 8 चौके और तीन छक्के शामिल थे वहीं शेरफेन रदरफोर्ड ने 24 गेंदों पर नाबाद 54 रन की पारी खेली. ओपनर ब्रैंडन किंग एक रन से अर्धशतक चूक गए. किंग ने 30 गेंदों पर तीन छक्कों और पांच चौकों की मदद से 49 रन बनाए वहीं रदरफोर्ड ने अपनी विस्फोटक पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए. ब्रैंडन किंग ने नॉर्किया के पहले ही ओवर में 24 रन बटोरकर अपने इरादे जता दिए थे.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.