Abhishek Sharma 2nd Fastest 50: गुवाहाटी में अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 14 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया. ये भारत के लिए दूसरा सबसे तेज टी20 अर्धशतक. अभिषेक शर्मा के गुरू युवराज सिंह का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है. तीसरे टी20 में भारतीय ओपनर ने 20 बॉल पर 68 रन की नाबाद पारी खेली.
भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है. युवराज ने 19 सितंबर 2007 को डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. टी20आई में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में हार्दिक पंड्या तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 19 दिसंबर 2025 को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था. इस लिस्ट में चौथे नंबर पर भी अभिषेक शर्मा का ही नाम है. पिछले साल ही उन्होंने 17 बॉल पर अपनी फिफ्टी ठोकी थी. इसके बाद केएल राहुल की नाम है जिन्होंने 2021 में 18 बॉल पर स्कॉटलैंड के खिलाफ ये कमाल किया था.
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी के नाम है. 27 सितंबर 2023 को हांगझोउ में मंगोलिया के खिलाफ एशियन गेम्स के मैच में उन्होंने सिर्फ 9 गेंद में अर्धशतक पूरा किया था.
About the Author
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.