Last Updated:
India probable playing XI vs South Africa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 के मुकाबले में भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है. उप कप्तान अक्षर पटेल की वापसी तय मानी जा रही है. वाशिंगटन सुंदर को बाहर किया जा सकता है. अभिषेक शर्मा का खराब फॉर्म चिंता का विषय है लेकिन उनका कोई विकल्प नहीं. संजू सैमसन भी रन नहीं बना पाए हैं.
अभिषेक शर्मा का खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब
क्या अभिषेक शर्मा खेलेंगे?
टी20 वर्ल्ड कप से पहले टॉप फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा ने पिछले तीन लगातार मैचों में तीन बार शून्य पर आउट होकर सबको चिंता में डाल दिया है. यह सिर्फ खराब फॉर्म नहीं, बल्कि टीम इंडिया के लिए बड़ी मुश्किल है. सुपर 8 का हर मुकाबला अहम है और ऐसे में खराब फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी के साथ आगे जाना खतरे से खाली नहीं. भारत की मजबूरी ये है कि उनके विकल्प संजू सैमसन से भी रन नहीं बन रहे. अभिषेक के बीमार होने पर सैमसन को मौका मिला था, लेकिन वह उसे भुना नहीं सके.
अभिषेक शर्मा
क्या गेंदबाजी में होंगे कोई बदलाव
भारत की गेंदबाजी भी पूरी तरह शानदार नहीं रही है. वरुण चक्रवर्ती ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उन्होंने मिडिल ओवर्स में नियंत्रण रखा और अहम विकेट लिए. लेकिन बाकी गेंदबाजों का प्रदर्शन उतना स्थिर नहीं रहा. कई बार भारत ने बेवजह रन लुटाए हैं. मजबूत बल्लेबाजी वाली टीमों के खिलाफ यह गलती भारी पड़ सकती है. सुपर 8 में बेहतर और सटीक गेंदबाजी की जरूरत होगी.
अक्षर पटेल की वापसी लगभग तय
एक बदलाव लगभग तय है. अक्षर पटेल के साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने की संभावना है. वह नीदरलैंड्स के खिलाफ नहीं खेले थे, लेकिन भारत की T20 टीम में उनकी भूमिका अहम है. इसका मतलब है कि वॉशिंगटन सुंदर बाहर हो सकते हैं. अक्षर पटेल नियंत्रण, लेफ्ट-आर्म वेरिएशन और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी देते हैं. साउथ अफ्रीका जैसी टीम के खिलाफ यह संतुलन जरूरी है.
भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.