Abhishek Sharma: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के बाद अभिषेक शर्मा मजे लेते नजर आए. मैच के बाद जब उनसे छक्के मारने की कबिलियत के बारे में पूछा गया तो अभिषेक ने हंसते हुए मजाक में कहा कि उनके पास ज्यादा शॉट्स नहीं हैं. अभिषेक ने नागपुर में खेले गए इस मुकाबले में 84 रन की तूफानी पारी खेली, जिससे टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की लीड ली.
छक्के लगाने की अपनी काबिलियत और गेंदबाजों पर आक्रामक होकर खेलने को लेकर जब अभिषेक शर्मा से पूछा गया, तो उन्होंने मजाक में कहा कि उनके पास ज्यादा शॉट्स नहीं हैं. जब प्रेजेंटर इस जवाब पर हंस पड़े, तो अभिषेक ने फिर कहा कि सच में उनके पास बस कुछ ही शॉट्स हैं, जिन्हें वह लगातार अभ्यास करके बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं. मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा, ‘मेरे लिए सबसे जरूरी है अपने शॉट्स पर भरोसा करना. मेरे पास बहुत सारे शॉट्स नहीं हैं, बस कुछ ही हैं. मैं उन्हीं का खूब अभ्यास करता हूं और मैच में उन्हें सही तरीके से खेलने की कोशिश करता हूं.’

अभिषेक शर्मा ने खेली मैच विनिंग पारी.
अपने हाई-रिस्क खेलने के अंदाज पर बात करते हुए अभिषेक ने कहा कि वह हमेशा टीम को पहले रखते हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यह बहुत ज्यादा जोखिम भरा खेल है. यह मेरी पूरी तरह से आरामदायक शैली भी नहीं है, लेकिन टीम के लिए ऐसा करना जरूरी होता है. टीम चाहती है कि पहले छह ओवरों का पूरा इस्तेमाल किया जाए. मैं इसी के लिए मैच से पहले अभ्यास करता हूं. अगर आप देखें तो हर टीम के मुख्य गेंदबाज शुरुआती तीन ओवरों में ही गेंदबाजी करते हैं. अगर हम वहां रन बना लेते हैं, तो हमें बढ़त मिल जाती है.’
About the Author

Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.