Team India’s Likely Playing XI Vs USA: टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में भारत का सामना शनिवार (7 फरवरी) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) से होगा. पहले मैच में अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन ओपनिंग में उतरेंगे जबकि संजू सैमसन का बाहर बैठना तय है. कुलदीप यादव की भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना बेहद कम है.
संजू सैमसन की जगह ईशान को मिल सकती है ओपनिंग की जिम्मेदारी.
विश्व के नंबर एक टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन यूएसए के खिलाफ पहले मैच में पारी की शुरुआत करेंगे. 27 वर्षीय ईशान 2021 में भी भारत की टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा थे. वह संजू सैमसन की जगह प्लेइंग इलेवन में चुने जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. सैमसन को 20 दिसंबर, 2025 को भारत की टी20 विश्व कप 2026 टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में पहली पसंद के तौर पर शामिल किया गया था, लेकिन पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में उनका बल्लेबाजी प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं रहा. दूसरी ओर, ईशान ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 32 गेंदों में 76 रन की शानदार पारी खेली और 31 जनवरी को पांचवें मैच में 42 गेंदों में शतक बनाया.
संजू सैमसन की जगह ईशान को मिल सकती है ओपनिंग की जिम्मेदारी.
ईशान ने प्रैक्टिस मैच में अभिषेक के साथ पारी की शुरुआत की
इसके बाद चार फरवरी को नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच में जहां ईशान ने सैमसन की जगह पारी की शुरुआत भी की. प्रैक्टिस मैच में ईशान ने सिर्फ 20 गेंदों में 53 रन बनाए. तिलक वर्मा चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज नहीं खेल पाए थे, लेकिन उन्होंने दो अभ्यास मैचों (भारत-ए बनाम अमेरिका) में अपनी फिटनेस साबित कर दी. 23 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज अब तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उनके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और शिवम दुबे बल्लेबाजी करेंगे.
बुमराह-अर्शदीप पेस अटैक की जिम्मेदारी संभालेंगे
जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह अमेरिका के खिलाफ भारत के लिए दो तेज गेंदबाज होंगे और विश्व के नंबर 1 टी20 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती स्पिन आक्रमण की अगुवाई करेंगे. हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि कुलदीप यादव प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाते हैं या नहीं. कुलदीप ने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भारत के लिए तीन टी20 मैच खेले और चार विकेट लिए. अगर कानपुर के इस स्पिनर को प्लेइंग इलेवन में चुना जाता है, तो रिंकू सिंह को शायद मौका न मिले.
यूएसए के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.