Ishan Kishan Or Abhishek Sharma Likely To Captain of SRH IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का रोमांच शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। जी हां, आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है और इस टूर्नामेंट का आगाज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होने वाला है।
आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमों ने टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन सनराजइर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस के टीम से जुड़ने को लेकर अभी तक संशय बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पैट कमिंस शुरुआती मुकाबले मिस कर सकते हैं। ऐसे में अब चर्चा चल रही है कि पैट कमिंस की गैर मौजूदगी में ईशान किशन या अभिषेक शर्मा को टीम का कमान सौंपा जा सकता है।
सनराजइर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस के टीम से जुड़ने को लेकर अभी तक सस्पेंस बना ही हुआ है कि इस बीच कहा जा रहा है कि उनकी जगह ईशान किशन को टीम का कमान दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन कुछ मैचों के लिए टीम की कमान संभाल सकते हैं। ईशान के पास कप्तानी का अभुनव भी है। उनकी कप्तानी में झारखंड ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा भी किया था।
क्या अभिषेक शर्मा SRH की करेंगे कप्तानी?
पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान के तौर पर सिर्फ ईशान किशन को लेकर ही चर्चा नहीं है, बल्कि अभिषेक शर्मा को लेकर भी चर्चा है। कई लोगों का मानना है कि पैट कमिंस की जगह अभिषेक को SRH का कप्तान बनाया जा सकता है। हालांकि, अभिषेक के पास बतौर कप्तानी के रूप में बहुत कम ही अनुभव है। ऐसे में उम्मीद है कि पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन कप्तान बन सकते हैं।
20 मैचों का ही शेड्यूल हुआ है जारी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा अभी तक IPL 2026 के लिए केवल 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया है। कुछ दिन पहले ही बीसीसीआई (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के कहा था कि आईपीएल 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल बहुत जल्द जारी हो जाएगा।
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.