Last Updated:
abhishek sharma duck against Pakistan: अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए.उन्हें पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने आउट किया. अभिषेक चार गेंद खेलने के बावजूद खाता तक नहीं खोल सके. भारत और पाकिस्तान की टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने सामने हैं. अभिषेक को आउट होता देखकर रोहित शर्मा काफी गुस्सा हो गए. स्टेडियम में बैठे रोहित का चेहरा गुस्से से लाल हो गया .
अभिषेक शर्मा पर गुस्सा हुए रोहित शर्मा.
नई दिल्ली. अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में शून्य पर आउट हुए.उन्हें पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने अपनी फिरकी में फंसाया. कप्तान आगा ने खुद गेंद थामकर सबको चौंका दिया, लेकिन उनका यह फैसला मैच की छठी गेंद तक ‘मास्टरस्ट्रोक’ साबित हुआ. शून्य पर आउट होने वाले अभिषेक शर्मा से आज बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन सलमान आगा की फिरकी ने उन्हें क्रीज पर टिकने का मौका नहीं दिया. ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक ने एक ऐसी गलती की, जिसकी उनसे उम्मीद नहीं थी. सलमान ने गेंद को फ्लैट और स्टंप्स की लाइन में रखा था. गेंद की लंबाई उतनी छोटी नहीं थी कि उसे पुल किया जा सके, लेकिन अभिषेक ने आक्रामक रुख अपनाते हुए बल्ला घुमाया. गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और सीधे मिड-ऑन पर खड़े शाहीन अफरीदी के हाथों में चली गई. अभिषेक को सस्ते में आउट होता देखकर रोहित शर्मा भी गुस्सा हो गए.
About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.