Last Updated:
SL vs ENG Highlights: इंग्लैंड ने टी20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका पर लगातार 12वीं जीत दर्ज की. टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 के अपने पहले मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को उसी के घर में 51 रन से हरा दिया. इस जीत में विल जैक्स ने अहम रोल अदा किया. जैक्स ने बल्लेबाजी में 21 रन बनाने के साथ साथ गेंदबाजी में 3 विकेट लिए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रन से हराकर सुपर 8 में जीत से खोला खाता.
लक्ष्य छोटा था, लेकिन इंग्लैंड के स्पिनरों ने मैच का पासा पलट दिया. आदिल रशीद और विल जैक्स की अगुआई में स्पिन विभाग ने कुल 7 विकेट चटकाए, जो टी20 विश्व कप के एक मैच में इंग्लिश स्पिनरों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. श्रीलंका की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और महज 95 रनों पर सिमट गई. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में श्रीलंका का तीसरा सबसे कम स्कोर है.
इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रन से हराकर सुपर 8 में जीत से खोला खाता.
इंग्लैंड ने यह मैच 51 रनों से जीतकर अपनी लगातार 12वीं जीत श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की. साथ ही,146 रनों का बचाव करना इंग्लैंड के टी20 इतिहास का चौथा सबसे छोटा सफल बचाव बन गया. श्रीलंका के लिए पल्लेकेले की यह हार न केवल उनके खराब फॉर्म को दर्शाती है, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप में उनके गिरते ग्राफ की भी कहानी बयां करती है. इंग्लेंड ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ मैच में श्रीलंका को 51 रन से शिकस्त दी.
इंग्लैंड की 51 रनों की शानदार जीत के नायक विल जैक्स को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. जैक्स ने बताया कि 145 के स्कोर के बाद उन्हें अच्छी गेंदबाजी और अनुशासन की जरूरत थी, जिसे जोफ्रा आर्चर की शुरुआती सफलता और स्पिनरों ने बखूबी अंजाम दिया. जैक्स के अनुसार, पल्लेकेले की पिच पर 12 ओवर स्पिन के साथ खेलना उनकी रणनीति का हिस्सा था. उन्होंने जिम्मेदारी का आनंद लेते हुए कहा कि दबाव में ‘फ्रीडम’ के साथ खेलना ही उनकी टीम की ताकत है. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने न केवल श्रीलंका पर अपना दबदबा कायम रखा, बल्कि छोटे स्कोर का बचाव करने की अपनी क्षमता भी साबित की.
इंग्लैंड ने नौ विकेट पर 146 रन बनाने के बाद श्रीलंका की पारी को 16.4 ओवर में 95 रन पर समेट दिया. इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने तीन जबकि आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन ने दो-दो विकेट लिए. जैक्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने बल्लेबाजी में भी 21 रन बनाए थे. श्रीलंका के लिए कप्तान दासुन शनाका ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.