Last Updated:
Arshdeep Singh dismissed Aiden Markram 7th time: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम के लिए एक बार फिर ‘काल’ साबित हुए. अर्शदीप ने मार्करम को टी20 फॉर्मेट में 7वीं बार आउट कर अपना दबदबा कायम रखा. यह विकेट दक्षिण अफ्रीका के लिए बड़ा झटका रहा, जिससे उनकी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. अर्शदीप और मार्करम की यह जंग अब इस टूर्नामेंट की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विता बन गई है.
अर्शदीप ने सातवीं बार मार्करम को किया आउट.
टी20 वर्ल्ड कप के इस अहम मुकाबले में जब दक्षिण अफ्रीका की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी, तो सबकी निगाहें कप्तान एडेन मार्करम (Aiden Markram) पर थीं. लेकिन अर्शदीप सिंह ने अपनी पुरानी दुश्मनी को जारी रखते हुए सातवीं बार टी20 प्रारूप में मार्करम को अपना शिकार बनाया. अर्शदीप की बाहर निकलती हुई एक सटीक लेंथ गेंद पर मार्करम गच्चा खा गए. गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधे हार्दिक पांड्या के हाथों में जा समाई, जिन्होंने बिना कोई गलती किए एक शानदार कैच लपका. 18 पारियों में अर्शदीप सिंह ने 110 रन खर्च किए हैं.इस दौरान उन्होंने 97 गेंदें फेंकी और सात बार मार्करम को पवेलियन भेजा
अर्शदीप ने सातवीं बार मार्करम को किया आउट.
मनोवैज्ञानिक बढ़त और आंकड़ों का खेल
अर्शदीप सिंह और एडेन मार्करम का सामना अब महज गेंद और बल्ले की जंग नहीं, बल्कि एक मनोवैज्ञानिक युद्ध बन चुका है. सात बार एक ही गेंदबाज के सामने आउट होना किसी भी विश्व स्तरीय बल्लेबाज के लिए चिंता का विषय है. अर्शदीप की स्विंग और विशेष रूप से दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए गेंद को बाहर निकालने की क्षमता मार्करम के लिए एक पहेली बन गई है.
टी20 वर्ल्ड कप में 31 विकेट ले चुके अर्शदीप
अर्शदीप सिंह ने एडेन मार्करम को आउट करते ही टी20 वर्ल्ड कप करियर में 31 विकेट पूरे कर लिए. मार्करम को 7वीं बार अपना शिकार बनाकर उन्होंने न केवल अपनी श्रेष्ठता साबित की, बल्कि बड़े मंच पर भारत के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज बनकर उभरे. अर्शदीप की स्विंग और डेथ ओवरों में सटीकता उन्हें इस टूर्नामेंट का सबसे घातक गेंदबाज बना रही है. 31 विकेटों का यह आंकड़ा उनके निरंतर शानदार प्रदर्शन और दबाव में निखरने की क्षमता का प्रमाण है.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.